01 जनवरी, 2011

पिछले दशक के मेरे पसंदीदा 20 फ़िल्मी गाने यानी एक और Top 20 list

लिस्ट बनाने का रिवाज़ है इसलिए मेरा भी मन किया कि एक बनाऊँ। ये 2001-2010 के बीच आई हिन्दी फ़िल्मों के मेरे पसंदीदा गाने हैं। पसंद के सब गाने यहाँ नहीं हैं लेकिन इन्हें आप प्रतिनिधि तो समझ ही सकते हैं। इनमें से ज़्यादातर फ़िल्मों के एक से अधिक गाने मुझे बहुत पसंद हैं इसलिए एक गाने को उस पूरी एलबम का प्रतिनिधि भी माना जा सकता है। जैसे 'ओमकारा' का 'बीड़ी जलई ले' या 'रंग दे बसंती' का 'खलबली' भी इस सूची में होने के हक़दार थे लेकिन '20 गाने' लिखना अच्छा लगता है इसलिए उन्होंने अपने भाइयों को अपना संदेश देकर भेजा है।

एक ख़ास बात यह है कि प्रीतम जी के संगीतबद्ध कई गाने मुझे बहुत पसंद हैं लेकिन 'विशेष कारणों' से मैंने उन्हें यहाँ शामिल नहीं किया है। उम्मीद है कि वे नाराज़ नहीं होंगे ;)

आप कोई महत्वपूर्ण गाना याद दिलाएँगे तो अच्छा होगा। हो सकता है कि मुझसे अपनी पसंद भी छूट गई हो।


1. नाम अदा लिखना



फ़िल्म- यहाँ
संगीतकार- शांतनु मोइत्रा
गीतकार- गुलज़ार
गायक- श्रेया घोषाल, शान

2. साथिया



फ़िल्म- साथिया
संगीतकार- ए. आर. रहमान
गीतकार- गुलज़ार
गायक- सोनू निगम

3. आवारापन बंजारापन



फ़िल्म- जिस्म
संगीतकार- एम.एम क्रीम
गीतकार- सईद कादरी
गायक- के.के.

4. वतना वे


फ़िल्म- पिंजर
संगीतकार- उत्तम सिंह
गीतकार - गुलज़ार
गायक- रूपकुमार राठौड़, उत्तम सिंह

5. लड़की क्यूँ



फ़िल्म- हम तुम
संगीतकार- जतिन-ललित
गीतकार- प्रसून जोशी
गायक- शान, अल्का याग्निक

6. पिया तोरा कैसा अभिमान



फ़िल्म- रेनकोट
संगीतकार- देबोज्योति मिश्रा
गीतकार- गुलज़ार
गायक- शुभा मुद्गल

7. छुप छुप के



फ़िल्म- बंटी और बबली
संगीतकार- शंकर-एहसान-लॉय
गीतकार- गुलज़ार
गायक- सोनू निगम, महालक्ष्मी अय्यर

8. ये हौसला कैसे झुके



फ़िल्म- डोर
संगीतकार- सलीम-सुलेमान
गीतकार- मीर अली हुसैन
गायक- शफ़ाक़त अली ख़ान, सलीम मर्चेंट

9. लुकाछुपी



फ़िल्म- रंग दे बसंती
संगीतकार- ए.आर.रहमान
गीतकार- प्रसून जोशी
गायक- लता मंगेशकर, ए.आर.रहमान

10. ओ साथी रे



फ़िल्म- ओमकारा
संगीतकार- विशाल भारद्वाज
गीतकार- गुलज़ार
गायक- श्रेया घोषाल, विशाल भारद्वाज

11. झूम बराबर झूम



फ़िल्म- झूम बराबर झूम
संगीतकार- शंकर-एहसान-लॉय
गीतकार- गुलज़ार
गायक- के.के. सुखविन्दर सिंह, महालक्ष्मी अय्यर, शंकर महादेवन

12. U me और hum



फ़िल्म- U me और hum
संगीतकार- विशाल भारद्वाज
गीतकार- मुन्ना धीमान
गायक- विशाल भारद्वाज, श्रेया घोषाल

13. तारे ज़मीन पर



फ़िल्म- तारे ज़मीन पर
संगीतकार- शंकर-एहसान-लॉय
गीतकार- प्रसून जोशी
गायक- शंकर महादेवन, डोमिनिक सेरेजो, विवियेन पोचा

14. चक दे इंडिया



फ़िल्म- चक दे इंडिया
संगीतकार- सलीम-सुलेमान
गीतकार- जयदीप साहनी
गायक- सुखविन्दर सिंह

15. सुपरचोर



फ़िल्म- ओए लकी लकी ओए
संगीतकार- स्नेहा खानवलकर
गीतकार- दिबाकर बनर्जी, अमितोष नागपाल
गायक- दिलबहार

16. यारा मौला



फ़िल्म- गुलाल
संगीतकार- पीयूष मिश्रा
गीतकार- पीयूष मिश्रा
गायक- राहुल राम, अशीम चक्रवर्ती

17. मेरे यार भी कमीने



फ़िल्म- कमीने
संगीतकार- विशाल भारद्वाज
गीतकार- गुलज़ार
गायक- विशाल भारद्वाज

18. Emotional अत्याचार(Rock Version)



फ़िल्म- देव डी
संगीतकार- अमित त्रिवेदी
गीतकार- अमिताभ भट्टाचार्य
गायक- बोनी चक्रबर्ती

19. Love, sex और धोखा



फ़िल्म- Love, sex और धोखा
संगीतकार- स्नेहा खानवलकर
गीतकार- दिबाकर बनर्जी
गायक- कैलाश खेर

20. दिल तो बच्चा है जी



फ़िल्म- इश्क़िया
संगीतकार- विशाल भारद्वाज
गीतकार- गुलज़ार
गायक- राहत फ़तेह अली ख़ान